Breaking News

अम्बिकापुर@कर्ज और काम ठप्प होने से परेशान ठेकेदार ने की खुदकुशी

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,27 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। कोरोना के बाद ठेकेदारी का काम प्रभावित होने और बढ़ते कर्ज के दबाव में एक ठेकेदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के नमनाकला की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बलरामपुर निवासी राजेश सिंह (44) पिछले कुछ वर्षों से नमनाकला में पत्नी बबीता सिंह और दो बेटियों के साथ रह रहे थे। सोमवार रात खाना खाने के बाद वे छोटी बेटी के साथ दूसरे कमरे में सोए थे। मंगलवार सुबह बच्चों को स्कूल भेजने के बाद करीब 8.30 बजे पत्नी ने फोन किया,जवाब नहीं मिला। कमरे में पहुंचने पर राजेश सिंह फांसी पर झूलते मिले। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार कोरोना से पहले उनके पास आईएस,पीएमजीएसवाई और पीडब्ल्यूडी के कई निर्माण कार्य थे,जो लॉकडाउन के बाद ठप्प हो गए। कर्ज के कारण वे मानसिक तनाव में थे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply