Breaking News

सुरजपुऱ@सहायक प्राध्यापक को मिला जिला स्वीप प्रोफेसर नोडल 2025-26 का बेस्ट अवार्ड

Share


सुरजपुऱ,25 जनवरी 2026(घटती-घटना)।
साधु राम सभागार में आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर के सहायक प्राध्यापक धीरेन्द्र कुमार जायसवाल को जिला स्वीप प्रोफेसर नोडल 2025-26 का प्रतिष्ठित बेस्ट अवार्ड ऑफ स्वीप प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनीता वासनार के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त का विडियो संदेश प्रदर्शित कर मतदाताओं को जागरूक करने का संदेश दिया गया। कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मत के मूल्य के प्रति जागरूकता बेहद आवश्यक है। मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित रंगोली, निबंध और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी चेक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। बिहारपुर क्षेत्र से शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर के सहायक प्राध्यापक धीरेन्द्र कुमार जायसवाल को दिया गया। स्थानीय कर्मचारी और आम जनता के बीच सद्भाव बनाकर अधिकतम मतदान के लिए प्रेरित करने का कार्य लगातार जारी है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply