Breaking News

अंबिकापुर@नमनाकला में बिना अनुमति आयोजित धर्मसभा पुलिस ने रुकवाई

Share


-संवाददाता-
अंबिकापुर,25 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नमनाकला में रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो के निवास पर आयोजित की जा रही धर्मसभा को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रुकवा दिया। आयोजन की सूचना हिंदू संगठन द्वारा दिए जाने के बाद गांधीनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो के घर पर ईसाई समुदाय के लोगों द्वारा धर्मसभा आयोजित की जा रही थी। सभा में ईसाई धर्म के अलावा अन्य धर्मों के लोग भी शामिल थे। आयोजन के लिए जिला प्रशासन से किसी प्रकार की पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी।
बिना अनुमति धर्मसभा आयोजित होने की सूचना पर गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेने के बाद तत्काल धर्मसभा को रुकवाया। आयोजनकर्ताओं को समझाइश दी गई और सभा में शामिल प्रमुख लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। इस दौरान पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य पर मामला दर्ज
गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि इस मामले में रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो सहित अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार अपराध दर्ज किया गया है। विवेचना के दौरान अन्य लोगों के नाम भी जुड़ सकते हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply