Breaking News

अम्बिकापुर@ स्टंटबाजी पर पुलिस ने 8 वाहनों को किया जब्त,लाइसेंस निरस्त करने की होगी कार्रवाई

Share


अम्बिकापुर,24 जनवरी 2026 (घटती-घटना)।
शहर में सडक सुरक्षा को ताक पर रखकर स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सरगुजा पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। स्कूटी, इनोवा, स्कॉर्पियो व अन्य कारों से खिड़कियों के बाहर निकलकर स्टंट करते हुए तेज व लापरवाह वाहन चलाने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लिया। 23 जनवरी की शाम करीब 4.30 बजे मिली सूचना के बाद उप पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देश पर कोतवाली पुलिस टीम सक्रिय हुई। चौक-चौराहों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर संबंधित वाहनों की पहचान की गई। जांच में पाया गया कि अज्ञात चालकों द्वारा खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर स्वयं व आम नागरिकों के जीवन को खतरे में डाला गया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply