Breaking News

अम्बिकापुर@चलती कार से स्टंटबाजी करने का वीडिया वायरल

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,23 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। सरस्वती पूजा के अवसर पर शहर में छात्रों द्वारा कार से खतरनाक स्टंटबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। वीडियो चौपाटी क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसमें 9 से 10 कारों में सवार युवक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवक चलती कारों के दोनों दरवाजों पर लटककर स्टंट कर रहे थे, जो न केवल उनकी जान के लिए बल्कि सडक पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 कारों को जब्त किया है,वहीं करीब एक दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लिया गया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply