Breaking News

अम्बिकापुर@काम दिलाने का झांसा देकर युवती की खरीद-फरोख्त,आरोपी गिरफ्तार

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,23 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। काम दिलाने के बहाने युवती की खरीद-फरोख्त करने के मामले में लखनपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी धनी कुजूर को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस प्रकरण में तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर लखनपुर थाना में अपराध दर्ज किया गया था। आरोपी युवती को उज्जैन ले जाकर अवैध रूप से बेचने में शामिल था। लंबे समय से फरार चल रहे धनी लाल कुजूर (43 वर्ष), निवासी सिंगीटाना को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 2 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है। उसे न्यायालय में पेश किया गया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply