Breaking News

अम्बिकापुर@राष्ट्रीय शालेय फुटबॉल में छत्तीसगढ़ की धमाकेदार शुरुआत

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,23 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। 69वीं राष्ट्रीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 27 जनवरी तक इम्फाल (मणिपुर) में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम ने शानदार आगाज करते हुए अपने पहले ही मुकाबले में आंध्र प्रदेश को 9-0 के बड़े अंतर से पराजित किया। मैच के पहले हाफ में छत्तीसगढ़ की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 5 गोल दागे। वहीं दूसरे हाफ में भी दबदबा कायम रखते हुए 4 और गोल किए। इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ ने अपने पूल का पहला मुकाबला जीत लिया। टीम की इस शानदार सफलता पर कोच पीयूष सैम्युअल,मैनेजर कविता ठाकुर, जनरल मैनेजर रविंद्र कुमार वर्मा सहित छत्तीसगढ़ के सभी अधिकारियों ने खिलाडिय़ों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply