Breaking News

अम्बिकापुर@जंगल में लकड़ी लेने गए ग्रामीण पर भालू का हमला,एक गंभीर

Share


सिर और चेहरे पर गहरे जख्म,मिशन अस्पताल में भर्ती

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,23 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के ग्राम भेंडरी में शुक्रवार सुबह जंगल में लकड़ी लेने गए दो ग्रामीणों पर भालू ने हमला कर दिया। इस घटना में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए मिशन अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार भागीरथी यादव (65 वर्ष), निवासी ग्राम भेंडरी (दौरा-कोचली), शुक्रवार सुबह गांव के ही मुन्ना यादव के साथ घर से करीब तीन किलोमीटर दूर जंगल गया था। इसी दौरान झाडिय़ों से अचानक निकले भालू ने दोनों पर हमला कर दिया। मुन्ना यादव किसी तरह जान बचाकर गांव पहुंचा और घटना की जानकारी दी। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, भालू भागीरथी यादव को गंभीर रूप से घायल कर चुका था और वहां से जंगल की ओर भाग गया। परिजन घायल भागीरथी यादव को घर लाए, बाद में इलाज के लिए मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। भालू के हमले से उसके सिर और चेहरे पर गहरे घाव आए हैं। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply