Breaking News

अम्बिकापुर@अटल आवास,बिलासपुर चौक और मठपारा की दुकानें सील

Share


अम्बिकापुर,20 जनवरी 2026 (घटती-घटना)
। बाबूपर स्थित अटल आवास में दुकान क्रमांक 6 और 9,बिलासपुर चौक में दुकान क्रमांक 7 और 8, वहीं मठपारा क्षेत्र में दुकान क्रमांक 2,3,5 और 6 को किराया जमा नहीं करने के कारण मौके पर ही यथास्थिति में सील किया गया। यह कार्रवाई राजस्व अधिकारी निलेश केरकेट्टा के नेतृत्व में की गई। इस दौरान सहायक राजस्व अधिकारी विजय कुजूर, शशांक दुबे तथा सहायक राजस्व निरीक्षक शिवेंद्र बहादुर सिंह सहित निगम का अमला मौजूद रहा। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि किराया बकाया रखने वाले अन्य दुकानदारों के खिलाफ भी आगे इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
वहीं सोमवार को भी प्रतिक्षा बस स्टैंड स्थित दुकानों को सील किया गया था।


Share

Check Also

अंबिकापुर@6 महीने में चौथी फरारी : प्लेस ऑफ सेफ्टी और बाल संप्रेक्षण गृह 2-2 से बराबर,आखिर कब जागेगा बाल संरक्षण तंत्र ?

Share बैठक दिन में,रात में फिर फरारी…2012 से खाली जिला बाल संरक्षण अधिकारी का पद,प्रभारी …

Leave a Reply