Breaking News

अम्बिकापुर@पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,20 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। पत्नी की हत्या के मामले में कमलेश्वरपुर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। 17 जनवरी को आरोपी डंडे से की पत्नी कर दी थी। इससे उसकी मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार रामेश्वर सेनार ग्राम बिसरपानी थाना कमलेश्वरपुर का रहने वाला है। 17 जनवरी को रामेश्वर के भतीजे की मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार के लिए मेहमान आए थे। मेहमान को खाना खिलाने के बाद रामेश्वर पत्नी कुन्ती सेनार के साथ मेहमानों को कुछ दूर तक छोडऩे गया था। वापस आने के दौरान कुन्ती सड़क पर बार-बार लेट जा रही थी। रामेश्वर द्वारा मना करने के बाद भी वह लेट जा रही थी। गुस्से में आकर हाथ में पकड़े डंडे से पत्नी की पिटाई कर दी। इससे वह बेहोश हो गई। रामेश्वर घर जाकर परिजन को बताया। परिजन उसे इलाज के लिए कमलेश्वरपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना कमलेश्वरपुर से सहायक उप निरीक्षक बैजनाथ राम,प्रधान आरक्षक रंजीत लकड़ा,आरक्षक सूरज राठिया,धनेश्वर पैंकरा,विजय भगत,लुकन कुजूर सक्रिय रहे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply