Breaking News

अम्बिकापुर@फेयरवेल पार्टी में स्टंटबाजी पर सख्ती,स्कूल संचालकों की बैठक

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,19 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। फेयरवेल पार्टी के दौरान स्टंटबाजी, रैश ड्राइविंग और रील बनाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सरगुजा पुलिस ने पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर में सभी स्कूल संचालकों की बैठक ली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों ने कहा कि फेयरवेल जीवन का यादगार अवसर है, इसे दुर्घटना का कारण न बनने दें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सडक या सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट, रील या लापरवाह ड्राइविंग पाए जाने पर वाहन जब्ती और लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी। अभिभावकों से कहा गया कि वे बिना लाइसेंस बच्चों को वाहन न दें और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply