Breaking News

अम्बिकापुर@आरक्षक (चालक) दिनेश प्रताप सिंह को जिले मे पदस्थापना पश्चात प्रधान आरक्षक (चालक) के पद पर किया गया पदोन्नत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,19 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा से जारी आदेश के परिपालन क्रम मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा आज दिनांक को पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर मे पदोन्नती कार्यक्रम आयोजित कर आरक्षक (चालक) दिनेश प्रताप सिंह को फीता लगाकर प्रधान आरक्षक (चालक) के पद पर पदोन्नत किया गया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा प्रधान आरक्षक (चालक) को पदस्थापना के दौरान अपने अनुभव के आधार पर बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया एवं विभाग द्वारा प्रदत्त नई जिम्मेदारी का कुशलता पूर्वक निर्वहन करने की शुभकामनाएं दी गई। पदोन्नति कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, रक्षित निरीक्षक अंबिकापुर तृप्ति सिंह राजपूत, सहायक उप निरीक्षक संजय श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply