Breaking News

अम्बिकापुर@सिलेंडर विस्फोट से मुर्रा फैक्ट्री में लगी आग

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,19 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खजूरी में रविवार शाम मुर्रा बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री में रखा मुर्रा, कच्चा माल, मशीनें और घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार पत्थलगांव (रायगढ़) निवासी जगन्नाथ राम ग्राम खजूरी में किराए के मकान में मुर्रा फैक्ट्री का संचालन कर रहे थे। फैक्ट्री के पास ही उनका आवास भी स्थित है,जहां स्थानीय ग्रामीण काम करते थे। बताया गया है कि रविवार शाम करीब 4 बजे फैक्ट्री में रखे गैस सिलेंडर में लीकेज हुआ, जिससे आग लग गई और एक सिलेंडर फट गया। इसके बाद आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही अंबिकापुर से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना के समय फैक्ट्री में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply