Breaking News

सूरजपुर@ स्थानांतरण पर सम्मानपूर्वक विदाई

Share


एएसपी संतोष महतो, सीएसपी एस.एस. पैंकरा व एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी को पुलिस परिवार सूरजपुर ने दी भावभीनी विदाई…
सूरजपुर,18 जनवरी 2026(घटती-घटना)।
जिले में बेहतर पुलिसिंग कर अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले तथा अपने कार्यों के प्रति सदैव जवाबदेह रहे एएसपी संतोष महतो,सीएसपी एस.एस. पैंकरा एवं एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी को स्थानांतरण पर पुलिस परिवार सूरजपुर द्वारा सोमवार,12 जनवरी 2026 को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई, इस अवसर पर स्मृति चिन्ह भेंट कर तीनों अधिकारियों के योगदान को सराहा गया, विदित हो कि हाल ही में संतोष महतो का स्थानांतरण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अअवि), पुलिस मुख्यालय रायपुर,एस.एस. पैंकरा का डीएसपी यातायात,जिला रायपुर तथा नरेन्द्र सिंह पुजारी का डीएसपी,बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा,जिला कोण्डागांव के पद पर हुआ है।
विदाई सम्मान समारोह में डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा कि स्थानांतरित हो रहे तीनों अधिकारी उत्कृष्ट पुलिस अधिकारी हैं। उन्होंने बेहतर समन्वय बनाकर अपने पदीय कर्तव्यों का निर्वहन पूरी लगन और सतर्कता के साथ किया,जिले में इन्होंने प्रभावी कार्य कर अपनी विशेष पहचान बनाई और विभिन्न पुलिस अभियानों में इनकी सक्रिय भूमिका से जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हुआ है। डीआईजी/एसएसपी ने तीनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह में नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन,एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, डीएसपी अनूप एक्का,रीना नीलम कुजूर,डीएसपी अजाक पी.डी. कुजूर सहित जिले के थाना एवं चौकी प्रभारीगण उपस्थित रहे।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply