Breaking News

अम्बिकापुर@नवा बिहान अभियान के तहत जरूरतमंदों को कम्बल वितरण

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,17 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र, सरगुजा द्वारा जरूरतमंदों को ठंड से राहत देने कम्बल वितरण किया गया। घड़ी चौक अम्बिकापुर स्थित नवा बिहान केंद्र के संयोजक मंगल पाण्डेय एवं चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी के नेतृत्व में टीम ने अस्पतालों, चौक-चौराहों और मंदिर परिसरों में घूम-घूमकर जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किए। इस अवसर पर उप निरीक्षक अभय कुमार तिवारी (यातायात पुलिस), नवा बिहान काउंसलर सुनिधि शुक्ला, संतोष कुमार विश्वकर्मा,शियती सोशल वेलफेयर सोसायटी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पुष्यमित्र मलतियार उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply