Breaking News

अम्बिकापुर@नशा क्राइम का पहला चरण है,नशे के कारोबार में हो कड़ी कार्रवाई : कलेक्टर

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,17 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर अजीत वसंत ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल के साथ जिला पंचायत सभाकक्ष में जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था तथा नारको को-ऑर्डिनेशन के सम्बन्ध में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक सहित पुलिस,राजस्व, वन,स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण,परिवहन, नगर पालिका और आबकारी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत में जिले में नशे के कारोबार में रोक लगाने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों द्वारा प्रगति, चुनौतियों एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने निर्देशित किया।
नशे के कारोबार पर सख्त निगरानी के निर्देश : कलेक्टर ने कहा कि नशे का कारोबार चिंता का विषय है, नशा क्राइम का पहला चरण है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना का मूल नशे से सम्बंधित होता है, इसे रोकने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों पर अवैध शराब,गांजा,अफीम, सिरप, सिरिंज,इंजेक्शन या अन्य नशीली दवाओं के व्यापार का संदेह हो, उनके संबंध में विस्तृत जानकारी एकत्र कर तत्काल उपलब्ध कराएं। संदेहास्पद गतिविधियों पर निगरानी रखें,सूचना प्राप्त होते ही त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई करें।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply