Breaking News
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अम्बिकापुर@खनन परियोजनाओं के विरोध में आमसभा और रैली,पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में ग्रामसभा की अनदेखी का आरोप

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,16 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा संभाग में जबरन खोली जा रही खनन परियोजनाओं के विरोध में शुक्रवार को बीटीआई ग्राउंड में आमसभा आयोजित कर रैली निकाली गई। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि सरगुजा संभाग पांचवीं अनुसूची में शामिल है, जहां किसी भी परियोजना से पहले ग्रामसभा की सहमति अनिवार्य है। इसके बावजूद कोल बेयरिंग एक्ट 1957 के तहत बिना ग्रामसभा सहमति के भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि हसदेव अरण्य में फर्जी ग्रामसभा प्रस्तावों के आधार पर वन स्वीकृति ली गई।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply