Breaking News

अम्बिकापुर@अमन कोल्ड स्टोरेज में चोरी,लेबर पर संदेह

Share

अम्बिकापुर,15 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। थाना मणिपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोधिमा सुंदरपुर स्थित अमन कोल्ड स्टोरेज से बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। कोल्ड स्टोरेज में रखी गई चिरौंजी गुठली की 47 बोरियां चोरी हो गई। चोरी गए सामान की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। मामले में स्टोरेज में कार्यरत लेबरों पर संदेह जताया गया है। जानकारी के अनुसार मठपारा अम्बिकापुर निवासी मोनु अग्रवाल (35 वर्ष) अमन कोल्ड स्टोरेज में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने मणिपुर थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि 29 मई 2025 को कुलदीप अग्रवाल, निवासी लखनपुर द्वारा 48 बोरी चिरौंजी गुठली कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षित रखवाई गई थी। 10 जनवरी को व्यापारी अपना माल लेने कोल्ड स्टोरेज पहुंचा। इस दौरान मैनेजर मोनु अग्रवाल और मुंशी अशोक कुमार ने माल की जांच की, तो केवल एक बोरी ही मौजूद मिली। शेष 47 बोरी, जिनका कुल वजन लगभग 21.15 क्विंटल है नहीं था।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply