Breaking News

अम्बिकापुर@कोल्ड स्टोरेज में आगजनी कर फरार मैनेजर रायगढ़ से गिरफ्तार

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,14 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। मणिपुर थाना क्षेत्र स्थित कोल्ड स्टोरेज में आग लगाने वाले आरोपी मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कोल्ड स्टोरेज में रखे महुआ को चोरी छिपे बिक्री कर दिया था। पकड़े जाने की डर से वह आगजनी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार बिलासपुर रोड सांडबार बैरियर के पास स्थित श्याम कोल्ड स्टोर में धान व महुआ का भंडारण किया जाता है। कोल्ड स्टोर का संचालन और देखरेख बीते तीन वर्षों से पत्थलगांव निवासी टिकेश्वर यादव उर्फ बीर करता था। संपूर्ण जिम्मेदारी उसी के पास थी। 10 नवंबर 2025 को कोल्ड स्टोर मालिक जयशंकर साहू ने महुआ के स्टॉक की जानकारी ली, जिस पर मैनेजर ने गोदाम में 356 बोरी महुआ होने की बात कही। उसी दौरान एक व्यापारी के आने पर महुआ लोडिंग के लिए मजदूर बुलाए गए। मजदूरों के पहुंचते ही आरोपी उन्हें ऊपर तल पर माल देखने भेजकर नीचे आग लगा दिया। मजदूरों ने ऊपर तल पर महुआ के ढेर में आग लगी देखी और नीचे लौटने पर आरोपी को धान की बोरियों में आग लगाते पाया। पूछताछ करने पर आरोपी आग लगने की बात कहकर फायर स्टेशन जाने का बहाना बनाते हुए अपनी कार (क्रमांक सीजी 07 सीडी 3407) से मौके से फरार हो गया। बाद में उसका मोबाइल भी बंद मिला। आगजनी से लगभग 20 बोरी धान और 2 बोरी महुआ जल गए, जिससे कोल्ड स्टोर मालिक को करीब 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ था। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले ही 356 बोरी महुआ को चोरी-छिपे आसपास के गांवों में बेच चुका था। बिक्री का हिसाब न देना पड़े, इसलिए उसने आग लगाकर माल नष्ट होने की कहानी रचने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी टिकेश्वर यादव उर्फ बीर (24), पिता रेवानंद यादव, निवासी सिंधुमार सिसिरिंगा, थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ को उसके घर से गिरफ्तार किया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply