Breaking News

अम्बिकापुर@गौवंश से भरी पिकअप पलटी,एक गाय की मौत,तस्करी की आशंका

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,14 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजुरी में गौवंश से भरी एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। हादसे के बाद वाहन में सवार तस्कर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की तत्परता से पिकअप में बंधी गौवंश को बाहर निकालकर बचाया गया। जानकारी के अनुसार, बीती रात झारखंड नंबर की पिकअप क्रमाांक जेएच 13 जे 6737 तेज रफ्तार में सडक किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना पिकअप का एक चक्का निकल जाने से हुई। सुबह ग्रामीणों ने सडक किनारे पलटी गाड़ी देखी, जिसमें गौवंश बंधी अवस्था में छटपटा रही थीं। ग्रामीणों ने पिकअप में लदी 9 गौवंश को खोलकर मुक्त कराया। हादसे में एक गाय की मौत हो गई,जबकि 8 गौवंश सुरक्षित पाई गईं।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply