छह ब्लॉकों में नए चेहरे,चार को जिम्मेदारी बरकरार
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,14 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेशभर में 307 सांगठनिक ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति सूची जारी कर दी है। इस प्रक्रिया के तहत संबंधित ब्लॉकों में प्रेक्षकों की नियुक्ति कर कार्यकर्ताओं की राय ली गई थी। अधिवेशन के संकल्पों को ध्यान में रखते हुए की गई इस नियुक्ति में सरगुजा जिले के सभी 10 सांगठनिक ब्लॉकों में भी अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इनमें से 6 ब्लॉकों में नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नए ब्लॉक अध्यक्षों में अंबिकापुर शहर इंद्रजीत सिंह धंजल, लखनपुर अमित सिंहदेव,उदयपुर भोजवंती सिंह,धौरपुर विक्रम सिंहदेव,लुण्ड्रा प्रदीप कुमार गुप्ता,दरिमा नारद गुप्ता यथावत रखे गए अध्यक्षों में अंबिकापुर ग्रामीण विनय शर्मा,मैनपाट बलराम यादव सीतापुर तिलक बेहरा,बतौली प्रदीप कुमार गुप्ता पालू शामिल हैं। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के संचार विभाग द्वारा दी गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur