Breaking News

बलरामपुर@ कोदो भात खाने से परिवार के 9 सदस्यों को कराना पड़ा अस्पताल में भर्ती

Share



बलरामपुर ,14 जनवरी 2026 (घटती-घटना)।
जिले में एक ही परिवार के 9 लोगों के अचानक अस्पताल पहुंचने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मामला बलरामपुर के डिंडो ग्राम पंचायत का है। यहां कोदो भात खाना एक ही परिवार के लिए परेशानी का सबब बन गया। अचानक उनकी हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद परिवार के 9 सदस्यों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डिंडो में एडमिट कराया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, रामधनी 70 वर्ष, रामवृक्ष 49 वर्ष, बुधनी 47 वर्ष, राम विनय 30 वर्ष, लखपति 24 वर्ष, रामनरेश 25 वर्ष, रामस्वार्थ 19 वर्ष और मनबसिया 13 वर्ष ने अपने घर में कोदो का चावल बनाकर खाया था। भोजन के बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों द्वारा सभी का उपचार किया गया। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि समय पर उपचार मिलने से सभी मरीजों की स्थिति अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply