Breaking News

अम्बिकापुर@मकर संक्रांति पर गणपति धाम में होगी भव्य पतंग प्रतियोगिता

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,13 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। मकर संक्रांति केअवसर पर लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना ट्रस्ट, अम्बिकापुर के तत्वावधान में 14 जनवरी की सुबह 11 बजे से भव्य पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन महामाया पहाड़ी स्थित गणपति धाम परिसर में संपन्न होगा। इस संबंध में ट्रस्ट के संयोजक एवं पार्षद जितेंद्र सोनी ने बताया कि मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की परंपरा समाज में आपसी सौहार्द,आनंद और उल्लास को बढ़ाने का माध्यम रही है। इस प्रतियोगिता में नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ उत्साही पतंगबाज प्रतिभागी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे,जिसमें प्रथम पुरस्कार 3100 रुपये नकद,द्वितीय पुरस्कार 2100 रुपये नकद एवं तृतीय पुरस्कार 1100 रुपये नकद रखा गया है। इसके अतिरिक्त श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेष सिंह शैलू ने कहा कि मकर संक्रांति केवल एक पर्व नहीं,बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। पतंग उड़ाने के माध्यम से हम नई ऊंचाइयों को छूने, नकारात्मकता को पीछे छोडऩे और जीवन में उमंग एवं आशा का संचार करने का संदेश देते हैं। ट्रस्ट का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों को सकारात्मक गतिविधियों से जोडऩा है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply