-संवाददाता-
अम्बिकापुर,13 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। शिक्षक ग्रंथपाल (एल.बी.) के द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के तत्वाधान में एक महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित किया गया। यह प्रांतीय सम्मेलन रायगढ़ में आयोजित हुआ,जिसमें छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने शिक्षक ग्रंथपालों की समस्याओं और उनकी मांगों को छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के माध्यम से शासन को प्रेषित किया। इस अवसर पर शिक्षक ग्रंथपालों ने प्रमुख संगठन मंत्री ओंकार सिंह जी और संघ का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में ओंकार सिंह ने शिक्षक ग्रंथपालों को आश्वस्त किया कि लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर लंबित आदेशों को शीघ्र जारी कराने की कोशिश की जाएगी और समस्याओं का समाधान शासन के समक्ष रखा जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष गया राम राजवाड़े,जिला कोषाध्यक्ष विश्वास तिवारी,विनोद त्रिपाठी,और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व विजय गुप्ता और स्वाती सहगल ने किया,जबकि मंच संचालन दीपक गुप्ता ने किया।
इस दौरान मुकेश दुबे और अनवर हुसैन ने शिक्षक ग्रंथपालों की समस्याओं से उपस्थित जनसमूह को अवगत कराया। सम्मेलन में सरगुजा संभाग के शिक्षक ग्रंथपालों ने भी शिक्षक संघ की सदस्यता ग्रहण की।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur