Breaking News

अम्बिकापुर@समभाव का उद्देश्य समरसता और सहयोग को देना है बढ़ावा

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,13 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। समभाव सभी समाज की बहनों का साझा मंच ने अपनी 10वीं सालगिरह का आयोजन होटल पर्पल में किया। इस विशेष अवसर पर डॉ. पुष्पा सोनी,डॉ. रश्मित कौर ढिल्लो के आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें सुनिधि शुक्ला भी उपस्थित थीं। समभाव का उद्देश्य समरसता और सहयोग को बढ़ावा देना है,और इस आयोजन के माध्यम से बहनों ने अपनी बहुमूल्य प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई,जिसमें अतिथियों के साथ संतोष पाण्डेय, जया तिवारी,आशा राणा,नीलिमा गोयल और मुक्ता गुप्ता ने भी सहभागिता की। सशक्त प्रस्तुति में रेखा इंगोले, आंचल पाण्डेय और चेतना मुंजे ने सरस्वती वन्दना पेश की। समभाव की संस्थापिका वन्दना दत्ता ने 26 दिसंबर 2015 को शहर की बहनों द्वारा इस मंच की स्थापना की जानकारी दी,और आज उनके ग्रुप में 125 सदस्य हैं। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों की बहनों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। बंग समाज, पंजाबी समाज,और मुस्लिम समाज की बहनों ने लोकगीत, नृत्य और गीत प्रस्तुत किए,जबकि डॉ. पुष्पा सोनी ने छत्तीसगढ़ी गीत ‘सास गारी देही’ की प्रस्तुति दी। बहनों ने संगीत के साथ नृत्य कर कार्यक्रम को जीवंत कर दिया। इस आयोजन की सराहना करते हुए डॉ. रश्मित कौर ढिल्लो ने कहा कि गृहणी बहनों को मंच प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम है, जो समाज में महिलाओं की शक्ति और पहचान को स्थापित करता है। सुनिधि शुक्ला ने भी सभी बहनों को प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अनिता मंदिलवार ने किया, और समभाव के आनंद मेले में बबिता विश्वास की मधुर गायन प्रस्तुतियों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply