Breaking News

अम्बिकापुर@वरिष्ठ साहित्यकार बंशीधर लाल हुए सम्मानित

Share


छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के नवें प्रांतीय सम्मेलन में हुआ भव्य सम्मान

-संवाददाता –
अम्बिकापुर,13 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का नवाँ प्रांतीय सम्मेलन बिलासपुर स्थित सिम्स ऑडिटोरियम में साहित्यकारों,भाषा-प्रेमियों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ, सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति,पर्यटन एवं धार्मिक न्यास मंत्री राजेश अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर किया,कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक धरमलाल कौशिक,विधायक सुशांत शुक्ला,महापौर पूजा विधानी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी उपस्थित रहे। मंचासीन अतिथियों ने छत्तीसगढ़ी भाषा एवं साहित्य के संरक्षण-संवर्धन पर अपने विचार रखे। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की सचिव अभिलाषा बेहार ने आयोग की गतिविधियों, उद्देश्यों तथा सम्मेलन की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर साहित्यिक समृद्धि को रेखांकित करते हुए 11 पुस्तकों का विमोचन भी किया गया,सम्मेलन के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति मंत्रालय एवं छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा आयोजित दो दिवसीय नवें स्थापना दिवस समारोह के प्रथम दिवस, छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी नगरी बिलासपुर में वरिष्ठ साहित्यकार बंशीधर लाल (बी.डी. लाल) को उनके दीर्घकालीन साहित्यिक योगदान के लिए वरिष्ठ साहित्यकार सम्मान से अलंकृत किया गया,मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने कर-कमलों से बंशीधर लाल को शाल,श्रीफल,प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उपस्थित साहित्यकारों,प्रबुद्धजनों एवं श्रोताओं ने तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया।
दैनिक घटती-घटना परिवार में हर्ष
वरिष्ठ साहित्यकार बंशीधर लाल के इस सम्मान से दैनिक घटती-घटना परिवार भी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है,उन्होंने अपने साहित्यिक जीवन में दैनिक घटती-घटना के लिए भी अनेक विचारोत्तेजक एवं समाज को दिशा देने वाले लेख लिखे हैं,वे लंबे समय तक दैनिक घटती-घटना परिवार का अभिन्न हिस्सा रहे हैं,इसी कारण उनके इस प्रतिष्ठित सम्मान से दैनिक घटती-घटना से जुड़े पाठकों, पत्रकारों एवं सहयोगियों में हर्ष और गर्व का वातावरण व्याप्त है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply