Breaking News

अम्बिकापुर@ स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने युवाओं को किया गया प्रेरित

Share


अम्बिकापुर,12 जनवरी 2026 (घटती-घटना)।
शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के आदर्शों के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई, इसके बाद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राम नारायण खरे ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को आत्मविश्वास,अनुशासन और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन भी किया गया।
जिसमें श्री महीधर दुबे ने स्वदेशी उत्पादों के महत्व पर बात की और देश की आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. मोहन राव मामदिकर ने विद्यार्थियों को स्वदेशी संकल्प और नशा मुक्त शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 2 किमी की स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया, जो कॉलेज प्रांगण से लेकर साई विद्यालय सरगवा तक हुई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया, जिसमें स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों को प्रदर्शित किया गया। मंच संचालन पूनम दीवान ने किया और कार्यक्रम के अंत में डॉ. केतन चौरसिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply