Breaking News

अम्बिकापुर@पशु तस्करी के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार…

Share


-संवाददाता-

अम्बिकापुर,11 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। कू्ररता पूर्वक पशु तस्करी के किए जाने के मामले में बतौली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पोकसरी थाना बतौली निवासी विश्वनाथ यादव ने 10 जनवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि ग्राम भटको लगरू चौक के पास 3 व्यक्ति 6 नग भैंसा को कू्ररता पूर्वक पैदल हांकते हुए तस्करी करने बुचडख़ाना ले जा रहे थे। पुलिस आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी तेजू दरगाह पिता सुखदेव बरगाह उम्र 45 वर्ष शिवरचन नरोशिया पिता सालहेर उम्र 50 वर्ष,मुनेश बरगाह पिता सुन्दर बरगाह उम्र 35 वर्ष सभी निवासी पाटीपारा थाना दरिमा व नवरत्न बरगाह पिता पीतांबर यादव उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम शिवनाथपुर थाना सीतापुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 6 नग मवेशी जब्त किया है। पुलिस ने अरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

कोरिया@ पहली बारिश में बह गई नहर…आश्रम में मिली गली हुई ईंटें जिला पंचायत अध्यक्ष के निरीक्षण में खुली विकास कार्यों की परतें

Share ग्रामीणों की शिकायतों ने खींचा ध्यान,मौके पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित राम पैकरा …

Leave a Reply