Breaking News

अम्बिकापुर@गांधीनगर में चाकू से युवक की हत्या मामले में युवती सहित तीन गिरफ्तार

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,11 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। अंबिकापुर शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक युवक की चाकू से हत्या कर दी गई। हत्या का कारण एक मामूली विवाद था,जो एक युवती और उसके दो दोस्तों के बीच हुआ था। इस वारदात में पुलिस ने युवती और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। घटना की पूरी तस्वीर पुलिस ने शनिवार को मीडिया के सामने रखी,जिसमें हत्या की वजह और घटनाक्रम की जानकारी दी गई। पुलिस के मुताबिक,आरोपी युवती सुस्मिता हरिला उर्फ सोनिया और उसके दोस्त सुमित एक्का तथा प्रमोद तिवारी के बीच एक विवाद हुआ था। घटना 10 जनवरी की रात की है, जब सोनिया अपनी सहेली के किराए के कमरे में सुमित के साथ सोने गई थी। कमरे का ताला बंद होने पर दोनों ने ताला तोड़ दिया। इस दौरान मकान मालिक वहां पहुंच गया और बहस शुरू हो गई। अचानक मृतक बबलू मंडल, जो कि एक ठेले पर काम करता था,वहां पहुंचा और सोनिया व सुमित से गाली-गलौज करने लगा। यह सब होते देख दोनों वहां से निकल पड़े,लेकिन बबलू उनका पीछा करते हुए गांधीनगर के डेयरी फार्म रोड स्थित अंकिता एग सेंटर के पास पहुंच गया। बबलू मंडल के द्वारा फोन कर किसी को बुलाने की बात सुनकर सोनिया ने प्रमोद तिवारी को फोन कर बुला लिया। जब प्रमोद घटनास्थल पर पहुंचा,तो उसने बबलू मंडल से मारपीट शुरू कर दी। सोनिया भी प्रमोद का साथ देने लगी। इस बीच, सुमित ने अपने पास से चाकू निकाला और बबलू के सीने में घोंप दिया। घायल बबलू वहां से गिर पड़ा और तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में आरोपी प्रमोद और सुमित कचरे में चाकू फेंकते हुए प्रमोद के घर चले गए और सो गए। स्थानीय पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और आरोपियों की निशानदेही के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस ने रविवार को तीनों आरोपियों – सुस्मिता हरिला उर्फ सोनिया (22 वर्ष), सुमित एक्का (20 वर्ष),और प्रमोद तिवारी उर्फ टक्कू (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया और उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना के बारे में गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि यह हत्या पूरी तरह से एक मामूली विवाद का परिणाम थी, जो जल्द ही खूनी संघर्ष में बदल गया। पुलिस ने आरोपी सुमित के पास से चाकू बरामद कर लिया है,जिसे आरोपियों ने कचरे में फेंक दिया था।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply