–संवाददाता-
अम्बिकापुर,09 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। अंबिकापुर-बनारस मार्ग स्थित चठिरमा चौक के पास ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रक के पहिए के नीचे ऑटो चालक के आ जाने से मौत हो गई। मामले में गांधीनगर पुलिस ने दुर्घटनाकारी वाहन को जब्त कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विकास पासवान झारखंड का रहने वाला है। वह अंबिकापुर स्थित गंगापुर में अपने जीजा के घर रहकर ऑटो चलाता है। वह गुरुवार को ऑटा क्रमांक सीजी 15 ई 0434 से सवारी छोडऩे चठिरमा गया था। चठिमा चौक के पास ऑटो को मोड़ रहा था, बनारस चौक की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक एचआर 69सी 9267 ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो का चालक विकास ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur