Breaking News

अम्बिकापुर@नाली निर्माण के लिए आदित्येश्वर सिंह ने किया भूमिपूजन…

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,09 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। निगम क्षेत्र के गुरु घासीदास वार्ड में शुक्रवार को लाखों की लागत से बनने वाले नाली का भूमिपूजन आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव एवं निगम अम्बिकापुर में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद के द्वारा किया गया। गुरु घासीदास वार्ड के सहेली गली नाली के अभाव और गंदे पानी के जमाव से स्थानीय नागरिक परेशान थे। वार्ड के नवनिर्वाचित युवा पार्षद शुभम जायसवाल के प्रयासों से यहां लगभग साढ़े चार लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण का कार्य स्वीकृति हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। भूमिपूजन के इस कार्यक्रम में पूर्व पार्षद गीता श्रीवास्तव,उमा राजवाड़े, श्रीकांत सिन्हा,बबलु सिन्हा, अमित सिन्हा,कृष्ण मुरारी शर्मा, रितेश यादव,मुकेश गुप्ता,अतुल ताम्रकार, विनय,सूरज राजवाड़े, प्रिंसी इमाल्या,अंकुश साहू, आर्यमन ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद थे।


Share

Check Also

सूरजपुर@ विश्व रक्तदाता दिवस : कलेक्टर ने किया रक्तदान 29 बार रक्तदान कर मिसाल बने महेश कुमार दोहरे

Share जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित,जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा-संवाददाता-सूरजपुर,14 जून …

Leave a Reply