Breaking News

अम्बिकापुर@खड़े ट्रक से टकराए बाइक सवार युवक की मौत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,08 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर स्थित लालमाटी के पास बुधवार को बाइक सवार युवक खड़े ट्रक के पीछे टकरा गया था। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार संतोष नगेसिया पिता घुरन नगेसिया उम्र 37 वर्ष ग्राम दोरना थाना लुण्ड्रा का रहने वाला था। वह बुधवार को अंबिकापुर के गंगापुर स्थित दशक्रम कार्यक्रम में आया था। यहां से वापस अपने घर लौट रहा था। अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर स्थित लुचकी घाट के पास पूर्व से खड़े ट्रक के पीछे टकरा गया। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। पुलिस ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवया। यहां जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply