Breaking News

अम्बिकापुर@फाइनेंस कंपनी के दबाव से परेशान युवक ने दी जान

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,08 जनवरी 202६ (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के ग्राम धनगांव में फाइनेंस कंपनी के दबाव से परेशान युवक ने कीटनाशक सेवन कर आत्महत्या कर ली। वह अपने पिता के नाम से ट्रैक्टर फाइनेंस कराया था। जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिला के ग्राम धनगांव का तनमय सना पिता मंगल सना 29 वर्ष, 6 जनवरी को फाइनेंसर से मोबाइल फोन में बात करने के बाद कीटनाशक का सेवन कर लिया था,इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता मंगल सना ने पुलिस को बताया है कि दो साल पहले उनके नाम पर ट्रेक्टर फाइनेंस हुआ था, जिसका पहला किस्त एक लाख 50 हजार रुपये उन्होंने पटा दिया था। इसके बाद उनका लडका तनमय ही ट्रेक्टर चलवा रहा था। 6 जनवरी को शाम करीब 6-7 बजे फाइनेंस कंपनी से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि दूसरा किस्त 80 हजार रुपये है। इसकी जानकारी वह अपने पुत्र तनमय को देते हुए कहा कि ट्रेक्टर से तुम काम करा रहे हो, इसका किस्त पटा दो। इसके बाद तनमय मोबाइल फोन से फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से कुछ बात किया और 7.30 बजे के लगभग कीटनाशक सेवन कर लिया। परिजन उसे बलरामपुर जिला अस्पताल लेकर गए, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने 6 जनवरी को ही देर रात उसे रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान 8 जनवरी को सुबह 11 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply