Breaking News

मनेंद्रगढ़@पति से बातचीत पर महिला का रौद्र रूप,सड़क पर ही छात्रा से मारपीट,एक-दूसरे ने बाल खींचे-नाखून से खरोंचे..

Share

मनेंद्रगढ़,07 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। सार्वजनिक जगह पर निजी विवाद कैसे कानून-व्यवस्था और सामाजिक माहौल को प्रभावित कर सकता है,इसका एक और उदाहरण छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले में सामने आया है। जनकपुर इलाके में बीच सड़क एक महिला और स्कूली छात्रा के बीच अचानक हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। छात्रा को सरेआम पीटे जाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,विवाद के दौरान महिला और छात्रा के बीच झूमाझटकी हुई। महिला ने छात्रा के चेहरे पर नाखूनों से वार किया,जिससे उसके चेहरे पर कई जगह खरोंच के निशान पड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग कराया,तब जाकर स्थिति शांत हुई। इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया,जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से छात्रा की बातचीत से नाराज थी।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply