Breaking News

अम्बिकापुर@स्कूटी से अनियंत्रित होकर नहर में गिरे युवक की मौत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,07 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। स्कूटी से अनियंत्रित होकर नहर में गिरे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। जानकारी के मुताबिक दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम भालुकछार का कपिलेश कुमार सिंह पिता तिलेश्वर सिंह 37 वर्ष, 6 जनवरी को शाम करीब 6 बजे स्कूटी वाहन क्रमांक सीजी 15 सीएम 2437 में घूमने के लिए निकला था। शाम करीब 7.30 बजे गांव के दिनेश यादव ने मोबाइल फोन से सूचना दिया कि उनका लडका घुनघुट्टा बांध के पास नहर में गिर गया है। इसकी सूचना मिलने पर कपिलेश मौके पर पहुंचे तो उनके लडके को पानी के अंदर से निकालकर मेड़ पर रखे थे। युवक का शरीर गर्म था, लेकिन सांस नहीं चल रहा था। इसकी सूचना मिलने पर डॉयल 112 वाहन के साथ टीम मौके पर पहुंची और युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के आपातकालीन चिकित्सा परिसर में लेकर स्वजन पहुंचे, यहां रात 9.20 बजे जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply