Breaking News

अम्बिकापुर@भाजपा के आधार स्तंभ स्व. लरंग साय को पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

Share


जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में लरंग साय चौक पर हुआ माल्यार्पण,उनके योगदान को किया गया स्मरण
-संवाददाता-

अम्बिकापुर,07 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। भाजपा सरगुजा के वरिष्ठ नेता,पूर्व सांसद एवं पार्टी के आधार स्तंभ स्वर्गीय लरंग साय की पुण्यतिथि पर जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में भाजपा सरगुजा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने लरंग साय चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर स्व. लरंग साय के योगदान और जीवनी को स्मरण करते हुए जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि लरंग साय केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि सरगुजा की आदिवासी चेतना और भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक नींव के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने सादगी, संघर्ष और सेवा को अपना जीवन मंत्र बनाकर राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया। उनका जीवन आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि लरंग साय शुरू में शिक्षक थे, लेकिन बाद में भारतीय जन संघ (जो बाद में भाजपा का हिस्सा बनी) से जुड़ गए। उन्होंने जन संघ के टिकट पर 1967 में पहली बार सामरी विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक पद संभाला। उन्होंने बताया कि वे 1967-1977 — सामरी विधानसभा से विधायक , 1980-1985 — फिर से सामरी से विधायक,1977-1980 — पहली बार सांसद, जन लोक दल के रूप में जीते, 1989-1991 — भाजपा से सांसद,1998-1999 — पुनः भाजपा से सांसद तथा वे केंद्रीय श्रम मंत्रालय में राज्य मंत्री रहे 14 अगस्त 1977 से 28 जुलाई 1979 तक — तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरामजी देसाई के नेतृत्व वाली सरकार में रहे। श्री सिसोदिया ने कहा लरंग साय को सरगुजा और आस-पास के आदिवासी इलाकों में जनप्रिय नेता और आदिवासी सहित सभी वर्ग हितैषी के रूप में जाना जाता था।



Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply