Breaking News

अम्बिकापुर@सरपंच संघ ने खोला मोर्चा…11 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे सरपंच

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,07 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने अपने 11 सूत्री मांग पत्र के साथ मोर्चा खोला। सरपंच संघ के सदस्य बड़ी संख्या में एकजुट होकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने पहुंचे। सरपंच संघ का प्रमुख मांग पत्र में कहा गया कि सभी ग्राम पंचायतों को 50 लाख रुपये तक के निर्माण कार्यों का एजेंसी बनाया जाए, ग्राम पंचायतों के बजट को 15वीं और 16वीं वित्त की राशि तत्काल जारी की जाए, धरती आबा योजना को पूरे ग्राम पंचायतों में लागू किया जाए, सरपंचों का मानदेय राशि 15,000 रुपये, पेंशन 5,000 रुपये और पंचों का मानदेय 2,000 रुपये किया जाए,ग्राम पंचायतों को मिलने वाली मूलभूत राशि 5 लाख रुपये की जाए,सभी ग्राम पंचायतों में शासकीय कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अलग से बजट का प्रावधान किया जाए,15वीं और 16वीं वित्त की राशि को टाईड और अनटाईड मद में समान किया जाए ताकि ग्राम पंचायत सर्वसहमति से कार्य करा सके, सभी ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ रुपये का बजट प्रदान किया जाए, मनरेगा योजना के तहत 60/40 के रेसियो को हर ग्राम पंचायत में लेबर और सामग्री के बजट में जारी किया जाए, आवारा मवेशियों के संरक्षण के लिए गौठान का पुनः निर्माण किया जाए और इसके देख-रेख के लिए दो कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए व सरपंच संघ के जिला में भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाए। सरपंच संघ ने इन 11 सूत्री मांगों के माध्यम से पंचायतों के विकास और सरपंचों के अधिकारों की रक्षा की आवश्यकता जताई है। यह मोर्चा स्थानीय पंचायतों की दशा और दिशा को सुधारने के उद्देश्य से खोला गया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply