Breaking News

अम्बिकापुर@जनजागरूकता अभियान,बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर दें विशेष ध्यान

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,07 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। विजन समाजसेवी संस्था द्वारा लगातार शैक्षणिक संस्थानों,स्कूलों,महाविद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन और विधिक अधिकारों की जागरूकता हेतु जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पिछले दो महीनों में संस्था द्वारा दर्जन भर से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों को मानसिक अवसाद से बचाने और उन्हें यह समझाने की कोशिश की गई कि जीवन अनमोल है। यह कार्यक्रम विशेष रूप से बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे हैं, ताकि वे जीवन की हर चुनौती का सामना कर सकें।
हाल ही में राजपुरी बालिका कस्तूरबा आवासीय विद्यालय और दशमेश पब्लिक स्कूल में ‘जीवन अनमोल है’ थीम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, वरिष्ठ समाजसेवी और साहित्यकार संतोष दास जी ने कहा कि बच्चों और युवाओं में बढ़ती आत्महत्याओं की घटनाओं ने पूरे समाज को चिंतित कर दिया है। उन्होंने इस पर ध्यान देने और बच्चों के लिए संवेदनशील कदम उठाने की आवश्यकता जताई। कार्यक्रम की सूत्रधार समाजसेविका और अधिवक्ता शिल्पा पांडे सृष्टि ने बताया कि अब तक संस्था द्वारा सरगुजा जिले में 15 से अधिक कार्यशालाओं का आयोजन किया जा चुका है, जिनमें लगभग बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। संस्था बच्चों की मानसिक समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने में मदद करती है, ताकि वे अपने विचार और समस्याएं बिना किसी डर के साझा कर सकें। शिल्पा पांडे ने यह भी बताया कि बच्चों द्वारा लिखित समस्याओं का समाधान बिना उनकी पहचान उजागर किए किया जाता है, ताकि उनका मानसिक संतुलन बनाए रखा जा सके। कार्यक्रम में महिला थाने की प्रभारी सुनीता भारद्वाज का भी विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा,पुलिस विभाग के सहयोग से नशा मुक्ति,साइबर अपराध और मोबाइल के दुरुपयोग पर भी जनजागरूकता फैलाई गई। राजपुरी कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्रावास अधीक्षक अनुराधा सिंह ने भी मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। मीडिया प्रभारी राजू यादव ने बच्चों को मोबाइल की लत से दूर रहने के लिए जागरूक किया और इसके खतरों के बारे में बताया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जमीन दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 61 हजार रुपए की ठगी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। अपना घर बनाने का सपना देख रहे एक राजमिस्त्री को …

Leave a Reply