-संवाददाता-
अम्बिकापुर,04 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम द्वारिकानगर में शनिवार की शाम को लाठी डंडे व टांगी से लैस होकर ससुर आधा दर्जन लोगों के साथ दामाद के घर पहुंचा और उसपर हमला कर दिया। टांगी व डंडे से सिर पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन ने बीच बचाव किया तो सभी वहां से भाग निकले। परिजन घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रामललू अगरिया पिता पुजारी अगरिया उम्र 30 वर्ष द्वारिकानगर लटोरी का रहने वाला था। इसका ससुराल पांस के गांव सरईपारा में है। शनिवार की शाम को रामललू अपने घर में था। शाम करीब 4 से 5 बजे इसका ससुर ठाकुर सिंह, चाचा ससुर जलजीत सिंह, साला भोला सहित 6-7 लोग लाठी डंडे व टांगी से लैस होकर रामललू के घर पहुंचे और उसपर जानलेवा हमला कर दिया। टांगी व डंडे से सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप घायल हो गया। इस दौरान गांव वाले देखते रहे पर किसी ने बीच बचाव नहीं किया। बहन व पिता ने पहुंचे तो लोग वहां से भाग निकले। परिजन रामललू को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाए। यहां इलाज के दौरान राम में उसकी मौत हो गई। घटना के कारण पता नहीं चल पाया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur