Breaking News

अम्बिकापुर@नाबालिग चुपके से बाइक लेकर गयाथा दोस्त को छोडऩे,वापस लौटने के क्रम में हो गया हादसे का शिकार,मौत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,04 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। मनेन्द्रगढ़ रोड स्थित काली घाट के पास शनिवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक डिवायडर से जा टकराई, हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। किशोर रात 9 चुपके से चाभी लेकर परिजन को बिना बताए बाइक से अन्य दोस्तों के साथ दो अलग-अलग बाइक में काली घाट दोस्त को छोडऩे के लिए निकला था। जानकारी के अनुसार सुजीत तिर्की पिता सुशिल तिर्की उम्र 15 वर्ष जशपुर जिले का रहने वाला था। वह अपने पिता व अन्य परिजन के साथ अजिरमा में रहता था। इसके पिता राजमिस्त्री के काम करते हैं। शनिवार को चुपके से फ्रीज पर रखे चाभी लेकर बाइक से तीन से चार दोस्त दो अलग-अलग बाइक में एक अन्य दोस्त को छोडऩे काली घाट गए थे। वहां से छोडकर सभी वापस लौट रहे थे। देर रात को बाइक काली घाट के पास सुजीत की बाइक अनियंत्रित होकर डिवायटर से जा टकराई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में सुजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख उसका एक दोस्त रोते हुए अजिरमा फूलचंद के घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। फूलचंद तत्काल मौके पर पहुंचा और घायल सुजीत को इलाज के लिए महाविर अस्पताल ले गया। यहां जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply