जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
-संवाददाता-
सूरजपुर,04 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा रेड क्रॉस सोसायटी के सभापति एवं सरगुजा युवराज आदित्येश्वर शरण सिंह देव (आदि बाबा) का सूरजपुर जिले में आगमन हुआ,इस दौरान उन्होंने जिले में आयोजित विभिन्न सामाजिक,राजनीतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर कार्यकर्ताओं और आमजनों से सीधा संवाद किया। अपने दौरे की शुरुआत आदि बाबा ने जिला कांग्रेस महामंत्री मनोज डालमिया के निवास पर कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात के साथ की। इसके पश्चात वे शेख तौकीर के निवास पर आयोजित शोक श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए, इसके बाद जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रामकृष्ण ओझा के निवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात एवं भोजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए,आदि बाबा ने गिरवरगंज में शोक श्रद्धांजलि कार्यक्रम, झूमरपारा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह तथा कमलपुर में भागवत कथा कार्यक्रम में भी सहभागिता की। पूरे दौरे के दौरान जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया।
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह…
आदि बाबा के आगमन से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला,उन्होंने सभी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठनात्मक एकता, सामाजिक समरसता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया।
उपस्थित प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता…
इस अवसर पर पूर्व विधायक खेलसाय सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कश्मीरी लाल अग्रवाल,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह,रामकृष्ण ओझा, राजीव सिंह,मनोज डालमिया, कुसुमलता राजवाड़े,जफर हैदर, मनोज अग्रवाल,गैबीनाथ साहू, विष्णु कसेरा,नरेन्द्र यादव, एन एस यू आई जिलाध्यक्ष आकाश साहू, नीरज तायल,धर्मेन्द्र सिंह, अविनाश यादव,शरद सिंह,अनवर खान,नैतिक अग्रवाल,अनुराग डालमिया,डब्लू चौबे, सैयद नदीम,लक्ष्मण राजवाड़े, गिरधारी साहू, रुद्र प्रताप सिंह, लिवनेश सिंह, अफरोज अंसारी,हिमांशु सिंह, आकाश सिंह,शिवम साहू,हरि साहू,संतोष साहू,कलकत्ता राजवाड़े,यश दास,पीयूष कुशवाहा, दीप सोनवानी, अमित पैकरा, सोमू खान, डिकेश यादव, सोनू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur