Breaking News

सरगुजा@नशे की हालत में स्कूल पहुंचा शिक्षक,करने लगा उठक-बैठक

Share


-संवाददाता-
सरगुजा,04 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मैनपाट विकासखंड के एक प्राथमिक स्कूल में पदस्थ शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंच गया, जिससे स्कूल परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। मामला मैनपाट ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल बालक वंदना का है। यहां पदस्थ शिक्षक राज प्रताप सिंह शुक्रवार को नशे की हालत में स्कूल पहुंचे। बताया जा रहा है कि उस दिन स्कूल की हेडमास्टर अवकाश पर थीं, जबकि एक अन्य शिक्षक स्कूल नहीं आया था। ऐसे में नशे में धुत शिक्षक के भरोसे पहली से पांचवीं कक्षा के बच्चे स्कूल में मौजूद थे।
मात्र 20 रुपये की आधी गिलास देसी शराब पी…
ग्रामीणों ने शिक्षक की हालत देखकर इसकी सूचना स्थानीय पत्रकारों को दी। जब पत्रकार स्कूल पहुंचे तो शिक्षक नशे की स्थिति में पाया गया और वह ठीक से बातचीत भी नहीं कर पा रहा था। पूछताछ के दौरान शिक्षक ने शराब पीने की बात स्वीकार की। शिक्षक ने बताया कि उसने मात्र 20 रुपये की आधी गिलास देसी शराब पी थी। अपनी गलती मानते हुए उसने मौके पर ही खुद को सजा देने के लिए उठक-बैठक भी की। स्कूल में 60 से अधिक विद्यार्थी दर्ज हैं, हालांकि शुक्रवार को छात्रों की उपस्थिति कम बताई जा रही है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मैनपाट बीईओ योगेश शाही ने कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply