Breaking News

रामानुजगंज@पुलिस ने दुष्कर्मी आरोपी के खिलाफ कार्यवाही कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

Share


रामानुजगंज,04 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज पुलिस में दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करअपराध क्रमांक 04/2026 धारा 64, 64(2) (द्व), बीएनएस के तहत कार्यवाही कर आरोपीः उमेश सिंह पिता भागी सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी गम्हरिया चौकी विजयनगर जिला बलरामपुर रामानुजगंज (छ.ग.) को भेजा न्यायिक रिमांड पर। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता के द्वारा दिनांक 02.01.2026 को थाना रामानुजगंज में उपस्थित होकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई कि जान पहचान का लड़का उमेश सिंह के द्वारा शादी का झाला देकर दिनांक 27.10.2025 को रात में इसके साथ गलत काम किया, आरोपी उमेश सिंह के द्वारा बीच बीच में मौका देखकर संबंध बनाता रहा था, दिनांक 01.01.2026 को बस स्टैण्ड रामानुजगंज के पास आरोपी के द्वारा जबरजस्ती बात करने का कोशिश कर रहा था, तभी पीडि़ता के पति के आने पर आरोपी ने पीडि़ता के पति को देख कर भाग गया। पीडि़ता के आवेदन पर थाना रामानुजगंज में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर। विवेचना के दौरान आरोपी उमेश सिंह पिता भागी सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी गम्हरिया चौकी विजयनगर जिला बलरामपुर रामानुजगंज के विरूद्ध भलि भांति अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply