Breaking News

शंकरगढ़@शराब मांगने पर तैश में आकर आरोपी ने पिटाई कर सर में बोतल मारकर किया घायल,पुलिस ने कार्यवाही करआरोपी को गिरफ्तार भेजा न्यायिक रिमांड पर…..

Share


शंकरगढ़,04 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते 2 तारीख को आरोपी ने प्रार्थी के भाई को शराब मांगने पर तैश में आकर हाथ। मुक्के से मारपीट कर सर में बोतल मारकर घायल कर बेहोश करने वाले आरोपी पर कार्यवाही कर अपराध क्रमांक 04/2026, धारा – 103 (1) बीएनएसके तहत कार्यवाही कर भेजा न्यायिक रिमांड पर। जानकारी के अनुसार प्रार्थी शोभनाथ नगेशिया पिता केहरू नगेशिया, उम्र 48 वर्ष, साकिन भरतपुर,थाना शंकरगढ,जिला बलरामपर के द्वारा दिनांक 02.01.2025 को थाना शंकरगढ़ में उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02.01.2025 के शाम करीब 430 बजे यह अपने दुकान में बैठा था तभी गांव के दीनों प्रजापति’ के घर के पास लडाई झगडा का हल्ला गुल्ला सुनकर देखने गया,जाकर देखा तो दीनों प्रजापति के घर आंगन में प्राथी का छोटा भाई राजेश्वर नगेशिया बेहोश पड़ा था वहीं पर इसकी पत्नी तिलासो नगेशिया गांव के अन्य लोग मौजूद थे। प्रार्थी के द्वारा अपनी पत्नी तिलासो नगेशिया से घटना के बारे में पूछताछ किया तो प्राथी कि पत्नी ने बताई कि इसका देवर राजेश्वर नगेशिया ने लिखना उर्फ गूडवा पहाड़ी कोरवा को एक कॉच का बॉटल में शराब ले जाते देख कर दारू दे ना बे कोरवा बोला इतने में लिखना उर्फ गुडुवा पहाड़ी कोरवा को गुस्सा आ गया और राजेश्वर नगेशिया को हाथ झापड़ से मारपीट किया तथा हाथ में रखे कॉच का बॉटल से सिर के पीछे मार दिया जिससे राजेश्वर नगेशिया जमीन में गिर गया,घटना की जानकारी होने पर प्रार्थी तुरंत अपने भाई राजेश्वर नगेशिया को उठा कर भरतपुर अस्पताल ईलाज के लिये ले गया अस्पताल में डॉक्टर द्वारा इसके भाई राजेश्वर को मृत होना बताये इसके भाई राजेश्वर नगेशिया की मृत्यु लिखना उर्फ गुड्वा पहाड़ी कोरवा के द्वारा कॉच के बॉटल से सिर में मारपीट कर गंभीर चोट पहंचाने से मत्यु हआ है।
प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना शंकरगढ़ में अपराध क्रमांक 04/2026, धारा 103 (1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान प्रकरण सदर में आरोपी के विरूद्ध भलीभांति अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी को हिरासत में लेंकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपी लिखना उर्फ गुडुवा पहाड़ी कोरवा पिता मिलकू, जाति पहाड़ी कोरवा, उम्र 36 वर्ष, साकिन भरतपर (बगीचापारा), थाना शंकरगढ को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@6 महीने में चौथी फरारी : प्लेस ऑफ सेफ्टी और बाल संप्रेक्षण गृह 2-2 से बराबर,आखिर कब जागेगा बाल संरक्षण तंत्र ?

Share बैठक दिन में,रात में फिर फरारी…2012 से खाली जिला बाल संरक्षण अधिकारी का पद,प्रभारी …

Leave a Reply