Breaking News

अम्बिकापुर@स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को आधार बेस अटेंडेंस प्रणाली से समस्या

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,04 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। 1 जनवरी 2025 से सरगुजा में स्वास्थ्य विभाग ने आधार बेस अटेंडेंस प्रणाली लागू कर दी है,जिसके कारण कर्मचारियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस प्रणाली के तहत, कर्मचारियों को सुबह 10 बजे और शाम 5 बजे अटेंडेंस लगाना अनिवार्य है। यदि दोनों समय अटेंडेंस नहीं लगता, तो कर्मचारी को अनुपस्थित या हाफ डे उपस्थित माना जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कर्मचारियों जैसे सुपरवाइजर,आरएचओ (पुरुष/महिला),सीएचओ और नेत्र सहायक अधिकारियों के लिए विभाग से स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं होने के कारण यह प्रणाली परेशानियों का कारण बन गई है। कई बार कर्मचारी टीकाकरण,सर्वे,मरीजों का फॉलो-अप और आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निर्धारित लोकेशन से दूर चले जाते हैं। ऐसे में उन्हें शाम 5 बजे अटेंडेंस लगाने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है,जिससे समय और आर्थिक नुकसान होता है,साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी रहता है। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष अनिल पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर इस समस्या को उठाया। उन्होंने आधार बेस अटेंडेंस प्रणाली से कर्मचारियों को मुक्त करने या नियमों में बदलाव की मांग की। मंत्री महोदय ने इस पर सहमति जताई और बदलाव की संभावना को स्वीकार किया। संघ ने वन टाइम ओटीपी की भी मांग की, जिस पर मंत्री ने नीतिगत फैसले की बात कही।


Share

Check Also

अंबिकापुर@6 महीने में चौथी फरारी : प्लेस ऑफ सेफ्टी और बाल संप्रेक्षण गृह 2-2 से बराबर,आखिर कब जागेगा बाल संरक्षण तंत्र ?

Share बैठक दिन में,रात में फिर फरारी…2012 से खाली जिला बाल संरक्षण अधिकारी का पद,प्रभारी …

Leave a Reply