Breaking News

अम्बिकापुर@सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात सुरक्षा हेतु सख्त कार्यवाही जारी

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,04 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस ने सडकों पर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सडकों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से पुलिस ने रिंग रोड और आसपास के प्रमुख मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान भारी वाहनों को अवैध रूप से खड़ा करने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई। बस स्टैंड पुलिस सहायता केंद्र और यातायात पुलिस द्वारा मौके पर ही चालानी कार्यवाही की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी कि वे यातायात नियमों का पालन करें और रिंग रोड या प्रमुख भीतरी मार्गों में भारी वाहनों को खड़ा न करें। इसके बजाय,ट्रांसपोर्ट नगर में निर्धारित पार्किंग स्थल पर अपने वाहन खड़ा करें। सरगुजा पुलिस ने यह भी चेतावनी दी कि रिंग रोड पर भारी वाहन खड़े पाए जाने पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि सडक सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके और यातायात के नियमों का पालन कराते हुए सभी को सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply