Breaking News

अम्बिकापुर@शराब के नशे में पति ने पत्नी को पीटा,मौत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,03 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। सूरजपुर जिले के नमतगिरी में 30 नवंबर को शराब के नशे में पति ने पत्नी की बेदम पिटाई कर दी। उसे अस्पताल में भर्ती तक नहीं कराया गया। महिला घायल अवस्था में रिश्तेदार के घर पहुंची और उसे इलाज के लिए सूरजपर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विफईया पति वसंत कंवर उम्र 45 वर्ष सूरजपुर जिले के ग्राम नमतगिरी का रहने वाली थी। 30 दिसंबर को शराब के नशे में पति ने डंडे से उसकी पिटाई कर दी थी। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी और उसे अंदरूनी चोट लगी थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती तक नहीं कराया गया। महिला किसी तरह सरस्वतीपुर अपने रिश्तेदार के घर पहुंची। जहां रिश्तेदार ने उसे इलाज के लिए सूरजपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

अंबिकापुर@6 महीने में चौथी फरारी : प्लेस ऑफ सेफ्टी और बाल संप्रेक्षण गृह 2-2 से बराबर,आखिर कब जागेगा बाल संरक्षण तंत्र ?

Share बैठक दिन में,रात में फिर फरारी…2012 से खाली जिला बाल संरक्षण अधिकारी का पद,प्रभारी …

Leave a Reply