Breaking News

अम्बिकापुर@डिजिटल शिक्षा के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय को मिले 5 कंप्यूटर

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,03 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। राजभवन रायपुर में 2 जनवरी को राज्यपाल रमेन डेका ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, लखनपुर को डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए 5 कंप्यूटर सिस्टम प्रदान किए। इस अवसर पर राज्यपाल ने विद्यालय में बालिकाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में हो रहे कार्यों की सराहना की और भविष्य में फिर से कस्तूरबा गांधी विद्यालय आने की इच्छा व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि 6 अक्टूबर 2025 को पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में राज्यपाल ने लखनपुर का दौरा किया था और विद्यालय में डिजिटल शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए कंप्यूटर प्रदान करने की घोषणा की थी। जिसे उन्होंने पूरा किया। राज्यपाल ने विद्यालय की अधीक्षिका अनुराधा सिंह को रायपुर राजभवन में आमंत्रित कर स्वयं कंप्यूटर सिस्टम प्रदान किए।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply