Breaking News

अम्बिकापु@पति से विवाद के बाद महिला ने कीटनाशक सेवन कर दी जान

Share

अम्बिकापुर,03 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। शंकरगढ़ के मानपुर में 31 दिसंबर को शराब के नशे में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गई थी। गुस्से में पत्नी ने कीटनाशक सेवन कर लिया था। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बेनोती तिर्की पति प्रभु तिर्की उम्र 44 वर्ष शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के मानपुर की रहने वाली थी। 31 दिसंबर को पति-पत्नी शराब का सेवन किया था। इस बीच दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में पत्नी ने कीटनाशक सेवन कर लिया। परिजन उसे इलाज के लिए शंकरगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply