Breaking News

सूरजपुर@ ओड़गी ब्लॉक के विशालपुर व नवाटोला में बाल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Share

सूरजपुर,02 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। ओड़गी ब्लॉक के ग्राम पंचायत विशालपुर के दो प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों—शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला विशालपुर और हाई सेकेंडरी स्कूल नवाटोला—में गुरुवार को बाल संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता पर केंद्रित व्यापक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग, एनआईसीईएफ और एग्रिकोंन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, कार्यक्रम का नेतृत्व ओड़गी ब्लॉक के नवनियुक्त समन्वयक कृष्ण कुमार गुर्जर और धनराज जगते ने किया। दोनों विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षकगण तथा छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ सक्रिय भागीदारी निभाई।
महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद : जागरूकता सत्रों में बच्चों और किशोरों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई,जिनमें—
बाल विवाह की कुप्रथा
लिंग आधारित एवं घरेलू हिंसा
गुड टच-बैड टच की समझ
शिक्षा का महत्व और बच्चों की सुरक्षा व स्वास्थ्य
रूप से अधिक गुण की महत्ता

‘पढ़ाई का कोना’ जैसी पहलें शामिल रहीं। संवाद को सरल उदाहरणों और सहभागिता आधारित गतिविधियों से प्रभावी बनाया गया।
हेल्पलाइन की जानकारी और संकल्प- कार्यक्रम में बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन नंबर 112 और महिला हेल्पलाइन 181 की उपयोगिता और प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। समापन अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के संकल्प की शपथ ली।
बच्चों के अधिकारों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
सकारात्मक पहल- यह जागरूकता अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में बाल अधिकारों, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति चेतना बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले समय में बच्चों के सुरक्षित और सशक्त भविष्य की नींव मजबूत करेगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply